फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की दो गोशालाओं में नंदी को किया जाएगा संरक्षित, कवायद तेज

Mon, 20 Oct 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़कों पर बेसहारा घूम रहे नंदी को भी अब पशु पालन विभाग संरक्षित करेगा। इसको लेकर कवायद तेज कर दी है। इससे होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। जिले के दो ब्लॉकों में इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 60 से अधिक गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गोशालाओं में छह हजार से अधिक गोवंश पशुओं को संरक्षित किया है।
जिले की सड़कों पर घूमने वाले नंदी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इन नंदी को भी गोशालाओं में संरक्षित किया जाएगा। बरखेड़ा ब्लॉक के गांव बहादुर हुक्मी और मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरापुर में पालिका की ओर से गोशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें बहादुरपुर हुक्मी में बन रहे गोशाला में 250 और मीरापुर स्थित गोशाला में 100 पशुओं के संरक्षित करने की क्षमता के हिसाब से बनाया जा रहा है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इनको पकड़कर संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें