फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकसर बराही गुरुद्वारा मेें सजा दीवान

Sat, 21 Feb 2015 12:23 AM IST
माधोटांडा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उलक्ष्य में नानकसर बराही में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। समापन पर दीवान सजा। इसमें गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


धार्मिक समारोह में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्री अखंड पाठ रखा गया। मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र के गांवों में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। दीवान सजा। इसमें हजूरी, रागी जत्थों ने गुरुवाणी का बखान किया।

 गुरुगोविंद सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। अमृत संचार किया गया। समारोह में बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार सूबेदार चनन सिंह, इंद्रजीत कौर खालसा, जसवंत सिंह, जत्थेदार अजायब सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, विधायक पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना आदि प्रमुख लोग शामिल हुए। गुरु का अटूट लंगर चला। इसमें तमाम लोगों ने भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें