फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगरिया क्लब ने प्रेस क्लब को 22 रनों से हराया

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव हर्रायपुर में खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी सं
विज्ञापन
ग्राम हर्रायपुर में आयोजित हुआ एमडी हसन क्रिकेट क्लब नाइट टूर्नामेंट
विज्ञापन

अमरिया। ग्राम हर्रायपुर में खेले जा रहे एमडी हसन क्रिकेट क्लब नाइट टूर्नामेंट में शनिवार की रात प्रेस क्रिकेट क्लब अमरिया और नगरिया क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 9 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम निर्धारित 9 ओवर में 63 रन ही बना सकी। इस तरह नगरिया क्रिकेट क्लब ने 22 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

नगरिया टीम की ओर से रफीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। बेहतरीन खेल के लिए रफीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान असगर अली, इमरान कादरी, सैयद तारिक मियां, राशिद अंसारी, इसराक खान, नाजिम खान, सैयद तौसीफ मियां, भूरा, नदीम, इरफान हुसैन, नजमुल, निहाल अहमद, मुजम्मिल, नदीम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें