फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से अधिक प्रस्ताव पास, बीसलपुर नगर पालिका परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका परिसर स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। विधायक रामसरन वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में दस से अधिक प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद पालिका की आय बढ़ाने, अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने, भूखंडों की चहारदीवार बनवाने, कांशीराम कॉलोनी में दूसरा ओवरहेड टैंक बनाने, जलभराव की दिक्कत का समाधान, पौधरोपण, चार प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने समेत दस से अधिक कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए। ईद और सावन पर्व को लेकर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। अवैध तरीके से लगाए गए फ्लैक्सी हटवाने पर भी रणनीति बनाई गई।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद के मौजूदा कार्यालय में शॉपिंग कांपलेक्स बनवाने, नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय पीलीभीत रोड पर खाली पड़े पालिका के भूखंड पर बनवाने के भी प्रस्ताव पास किए गए। इस मौके पर विधायक रामसरन वर्मा, चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, ईओ वंदना शर्मा के अलावा सभासद और पालिका के विभिन्न अनुभागों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें