फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने नाला सफाई की हकीकत दिखाई तो नगरपालिका ने करीबियों के स्लैब तुड़वाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा नाले पर डाली गई 10 लोगों की स्लैब तोड़ने के बाद एक बार विवाद खड़ा हो गया। नाले में उतरकर सफाई की हकीकत बयां करने वाले सभासद ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। सभासद ने आरोप लगाया कि उन्हें नीचा दिखाने के लिए उनके करीबियों के स्लैब तुड़वा दिए। विधायक और चेयरमैन तक मामला पहुंचने के बाद दो कर्मचारियों को तलब किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 22 में नालों की सफाई अब तक शुरू नहीं हुई है। गुरुवार को सभासद रफी अहमद ने नगरपालिका के अधिकारियों को खुद नाले में उतरकर नाला सफाई की हकीकत दिखाई थी। इसके लिए सभासद नाले में भी उतर गए थे। इसकी वीडियो सोशल साइट्स पर भी वायरल हुई थी। दूसरे दिन को नगरपालिका की टीम ने स्लैब जेसीबी मशीन से तुड़वा दिए। इस कार्रवाई को नगरपालिका के कर्मचारियों ने जरूरत के हिसाब से बताया, जबकि इस पर सभासद रफी अहमद बिफर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर ऐसा किया है, जबकि कई अन्य लोगों के स्लैब नहीं तोड़े गए। सभासद ने विधायक रामसरन वर्मा और चेयरमैन नूर अहमद अंसारी से शिकायत की। चेयरमैन ने बताया कि अतिक्रमण प्रभारी उमेश आनंद और सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह से इस मामले में जवाब तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें