फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव कमरे में एक चारपाई पर पड़ा मिला। भतीजे ने अपने चाचा की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवादा महेश गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रहमत शाह पुत्र नवी हसन मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर रहमत शाह कमरे में सोने चले गए। परिवार के बाकी सदस्य भी कुछ देर बाद सो गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब रहमत नहीं उठे तो परिवार के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। चारपाई पर वह मृत अवस्था में पड़े मिले। यह देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। भतीजे रेहान अली ने अपने चाचा की संदिग्ध हालत में मौत की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। छानबीन में सामने आया है कि दो दिन पहले रहमत शाह का पत्नी रेहाना बेगम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुरानी खरोंच के निशान उनके शरीर पर जरूर मिले हैं। मगर, किसी तरह का आरोप परिजन नहीं लगा रहे, लेकिन मौत की वजह जानना चाहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें