डीसीए मेरठ व एनई कानपुर के बीच आज होगा पहला सेमीफाइनल
आईपीएल खिलाड़ी अली मुर्तजा बने मैन ऑफ द मैच
स्व. इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए क्वार्टर फाइनल मैच में कानपुर ने मुजफ्फरनगर को 49 रनों से हराकरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
एलएच स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को कानपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवरों के मैच में कानपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए। कानपुर की ओर से रणजी यूपी के बल्लेबाज उपेंद्र यादव व अली मुर्तजा ने 53 रनों की साझेदारी की। उपेंद्र ने 68 रन बनाए। वहीं वर्ष 2010-11 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके रणजी खिलाड़ी अली मुर्तजा ने 28 रन बनाए। जवाब में मुजफ्फरनगर की टीम कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और पूरी टीम मात्र 37 ओवरों में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। कानपुर टीम के अली मुर्तजा ने शानदार फिरकी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर चार विकेट झटके। समापन पर अली मुर्तजा को मैन द मैच से नवाजा गया। अध्यक्ष अनिल महेंद्रू व उपाध्यक्ष परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि 18 मई को डीसीए मेरठ व एनई रेलवे कानपुर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। पूर्व क्रिकेटर व टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य सुहैल बख्श ने आगे खेलने वाली टीमों के बारे में बताया। इस मौके पर बी क्लीफर्ड, विवेक आनंद, चिरंजीव गौड़, सुशील शर्मा, सद्दाम, रिजवान, संजय गंगवार, अजय सूरी, रियाज, राजेश ढाटा, असद जावेद, रेहान, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।