फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली पर पुल के पास मिला लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 14 Mar 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में 16 साल का किशोर 10 मार्च से लापता था। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। होली के दिन उसका शव पुल के पास पड़ा मिला। किशोर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
एसपी अविनाश पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में होली के दिन लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी रामबहादुर ने 12 मार्च को थाने में अपने पुत्र पूरनलाल उर्फ सागर (16) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उनका पुत्र 10 मार्च को घर से गायब हो गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

शुक्रवार को लापता किशोर का शव थाना क्षेत्र के मडरिया पुल के निकट क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया समेत अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिशन हत्या का लगाया आरोप 
मृतक के परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को कुछ नाम भी बताएं। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा जिन पर घटना करने की आशंका जताई जा रही है। उनसे भी मृतक के परिजनों की मुकदमेबाजी चल रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खुलासे के लिए लगाई गई चार टीमें
एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि घटना का मौका मुआयना किया गया है। परिजनों द्वारा लगाएं गए आरोप पर गंभीरता बरती जा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें