फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: पीलीभीत में शहर से लेकर गांव तक होली का उल्लास, रंग-गुलाल से सराबोर हुए लोग

Thu, 13 Mar 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में हर तरफ होली का उल्लास छाया हुआ है। शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण मंदिर में बुधवार रात श्रद्धालुओं ने होली खेली। बृहस्पतिवार को कई जगहों पर रंगोत्सव कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन
मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शहर से लेकर गांव तक होली का उल्लास बृहस्पतिवार सुबह से ही नजर आने लगा। कई स्थानों पर होली रंगोत्सव कार्यक्रम शुरू हुए। गांधी स्टेडियम में टहलने वाले ग्रुप की ओर से सुबह छह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। लोग होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी लोग होली खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


राधारमण मंदिर में श्रद्धालुओं ने खेली होली
शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण मंदिर में बुधवार की रात श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को रंग लगाकर जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:35 बजे के बाद होगा होलिका दहन
होलिका दहन 13 मार्च यानी बृहस्पतिवार की रात 10:35 बजे के बाद होगा। वहीं होलिका पूजन सूर्यास्त के बाद से शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा की छाया रहेगी, जो मध्य रात्रि समाप्त हो जाएगी। होलिका दहन के बाद 14 मार्च को अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी।

पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया रहेगा। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कोई भी धार्मिक कार्य भद्रा की छाया में नही किया जा सकता है। 

पंचांग के अनुसार 10:35 मिनट के बाद ही इसकी छाया समाप्त होगी। इसके बाद शुभ मुहूर्त बनते ही होलिका दहन की जाएगी। शनिवार को अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी। परमठ मंदिर के पंडित ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि 10:35 मिनट के बाद भद्रा की छाया समाप्त हो जाएगी, इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें