फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी, बाघ के हमले की आशंका

Wed, 11 Feb 2026 10:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

वन विभाग के अनुसार महिला का शव जंगल क्षेत्र में मिला है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना महिला की मौत किसी वन्यजीव के हमले में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
Pilibhit News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ के हमले की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान पारुल राय (62) पत्नी सुकुमार राय, निवासी भद्र कॉलोनी, महोफ रेंज क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला संभवतः जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार महिला का शव जंगल क्षेत्र में मिला है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना महिला की मौत किसी वन्यजीव के हमले में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में प्रवेश पर सख्त पाबंदी और लगातार चेतावनी के बावजूद लोग किसी न किसी वजह से जंगल में जा रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।वन विभाग ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में प्रवेश न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना तुरंत विभाग को दें।

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास किसी तरह के घसीटने या किसी वन्य जीव की मौजूदगी के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें