फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तफाबाद, मैनाकोट के  ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
क्षेत्र के मुस्तफाबाद और मैनाकोट के किसानों ने निर्माणाधीन पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित पुलिया को चौड़ा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि यदि पुलिया की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई तो उनकी कृषि फसलें पानी से बर्बाद हो जाएंगी। 
विज्ञापन

इन दिनों पूरनपुर खटीमा मार्ग का निर्माण हाटमिक्स से कराया जा रहा है। मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। बताते हैं कि जिन स्थानों पर वर्षों पुरानी पुलियां बनी थीं, उनको मार्ग की चौड़ाई व पानी के बहाव के मुताबिक चौड़ा नहीं किया जा रहा है। उधर, बृहस्पतिवार को मुस्तफाबाद और मैनाकोट के किसानों ने पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि महोफ के जंगल से लेकर इस पूरे इलाके का पानी इस पुलिया से निकलता है। पर्याप्त निकास न होने की वजह से फसलें पानी में डूबकर नष्ट हो रही हैं। पुलिया के निकास की चौड़ाई बढ़ाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, साहब सिंह, रामकुमार पासवान, वीरसहाय, महताब सिंह आदि शामिल रहे। 

कस्बावासियों ने की पुलिया बनाने की मांग 
माधोटांडा। कस्बावासियों ने डीएम व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कस्बे के पश्चिम दिशा में हो रहे जलभराव से निजात दिलाने को पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। मालूम हो कि कस्बे के पश्चिमी दिशा में जलभराव हो जाने पर ग्रामीणों ने वर्षों पूर्व मार्ग को उखाड़ दिया था और पाइप डालकर पुलिया बना दी थी। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना था कि जब मार्ग बनाया जाएगा, तब यहां स्थाई पुलिया बनाई जाएगी। बताते हैं कि वर्तमान में पानी निकास को लगाए गए पाइप ही बंद कर दिए गए। पानी निकास बाधित होने से यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें