फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अलविदा जुमा पर अमन-ओ-अमान की दुआ, खुदा की बारगाह में एक साथ झुके हजारों सिर

Fri, 28 Mar 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में जामा मस्जिद समेत जिलेभर की सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर अलविदा की नमाज अदा की। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत से अदा की गई। नमाजियों ने खुदा के सामने सजदा कर अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी। शहर की शाही जामा मस्जिद में हजारों सिर खुदा की बारगाह में झुके। शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने रमजान शरीफ, कुरआन पाक और दीन के तमाम अरकान पर रोशनी डाली।

विज्ञापन


जामा मस्जिद में नमाज से पहले कौम को खिताब करते हुए मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने नबी-ए-करीम की सीरत का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान बंदों के लिए रहमत और निजात का जरिया है। उन्होंने ईद की नमाज से पहले फितरा गरीबों में अदा करने की भी ताकीद की। इसके अलावा दरगाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां, बादशाह बेगम, मौला अली, पांच पीर, दरगाह अल्लाहू मियां, फीलखाना आदि जगहों पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: पिता ने सो रहे बच्चों का मुंह दबाया, एक-एक कर गड़ासे से काटा; पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में थाना पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने शहर के अलावा आसपास इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के अलावा बरखेड़ा, जहानाबाद, अमरिया, न्यूरिया, मझोला, माधोटांडा, कलीनगर समेत अन्य इलाकों में भी अलविदा की नमाज निर्धारित समय पर अदा की गई।

बीसलपुर समेत गांव-कस्बों में भी अदा की गई नमाज 
बीसलपुर नगर के अलावा रसियाखानपुर, चठिया सेवाराम, दौलतपुर हीरा, टिकरी, ईंटारोड़ा, टेहरी, रोहनिया, कनगवां, जसकर्णापुर और कितनापुर आदि स्थानों पर भी अलविदा की नमाज अदा की गई। चुर्रासकतपुर क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, रिछोला सबल, अभयपुर चैना, शायर और राजूपुर आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

बरखेड़ा नगर की जामा मस्जिद के इमाम हिसामुद्दीन कारी ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके बाद मुल्क में अमन और चैन की दुआएं की। माधोटांडा और कलीनगर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई।
विज्ञापन

अलविदा का खुतबा पढ़ा
रमजान के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। नगर की जामा मस्जिद में हाजी सलीम खान नूरी, मस्जिद गुलजार ए फरीद में हाफिज कमर महबूब, शाहजी मस्जिद में हाफिज अब्दुल हसीब, रजवी मस्जिद में हाफिज उस्मान नूरी, मस्जिद अल खजरा में हाफिज नसीम खान ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इमामों ने अलविदा का खुतबा पढ़ा। फतिमा जहरा मस्जिद में सूफी शराफत हुसैन ने सभी से अपनी पाक कमाई से ढाई प्रतिशत निकाल कर हकदारों को जकात देने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें