तीन सदस्यीय टीम करेंगी पोस्टमार्टम
सामाजिक वानिकी मुख्यालय में मादा तेंदुए के शव का तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इसमें डॉ. दक्ष गंगवार के अलावा दो अन्य पशु चिकित्सक शामिल हैं। मादा तेंदुआ की उम्र करीब 15 वर्ष आंकी जा रही है।
घटनास्थल से तीन किमी. दूर गन्ने में दिखा तेंदुए का शावक
चुड़ैला बंजरिया गांव में जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है। उससे तीन किलोमीटर दूर बाघ घियोना गांव में मोहनलाल के गन्ने के खेत में तेंदुए के एक शावक की चहलकदमी देखी गई। लोगों ने शावक का वीडियो भी बनाया। सामाजिक वानिकी की टीम के पहुंचने से पहले ही शावक खेतों में होकर आगे निकल गया।
डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि शावक की मौजूदगी को देखते हुए कैमरे लगाए जा रहे हैं। डब्ल्यूटीआई की टीम ने भी निगरानी शुरू कर दी है। विभागीय अफसर शावक के जंगल से भटककर आने की बात कह रहे हैं।