फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में की गई थी बालक की हत्या, ताऊ समेत दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। जमीन के विवाद में ताऊ ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बालक गोपाल की हत्या की थी। पुलिस ने तीन दिन चली पूछताछ के बाद नामजद किए गए ताऊ समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के लुहिचा गांव निवासी राधेश्याम बीसलपुर कस्बे में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की आसरा कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। उनका आठ वर्षीय पुत्र गोपाल सोमवार दोपहर तीन बजे खेलने जाने को निकला था और लापता हो गया था। 26 जनवरी की सुबह कॉलोनी के ही एक शौचालय टैंक से गोपाल का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। पिता राधेश्याम से मिली तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मृतक के ताऊ लुहिचा गांव निवासी बुद्धसेन, ताई लीलावती, प्रदीप और भुड़िया गांव निवासी रिश्तेदार हरनंदन पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही महिला को छोड़ तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। आरोपी खुद पर लगे आरोपों से इनकार कर रहे थे, जबकि परिवार हत्या किए जाने पर अडिग था। तीन दिन तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। परिवार की ओर से बताए गए जमीन के विवाद को बालक गोपाल की हत्या की वजह बताया गया। शनिवार को दो आरोपी ताऊ बुद्धसेन और रिश्तेदार प्रदीप को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि 18 बीघा पुस्तैनी जमीन के विवाद में आरोपियों ने बालक को घर के कुछ दूरी पर दबोच लिया था। फिर कपड़े से पहले मुंह दबाया और फिर शौचालय टैंक में फेंक दिया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें