फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/ पीलीभीत। घर में अकेले सोते समय ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी सुबह जगाने के लिए पहुंची तो जमीन पर शव पड़ा मिला। मृतक के परिवार वालों ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। गले पर निशान होने के कारण पुलिस भी इस आरोप को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के सुहास गांव निवासी 40 वर्षीय रामदास पुत्र लालजीत कश्यप पत्नी के व्यवहार के चलते कई दिनों से परेशान थे। रविवार को झगड़ा करने के बाद उनकी पत्नी चार साल की बेटी को साथ में लेकर घर से कहीं चली गई थी। रामदास के तीन बेटी और एक बेटा है। सोमवार रात बड़ी बेटी पूजा पिता को खाना देने के बाद पड़ोस में रहने वाले अपने दादा के भाई डोरीलाल के घर सोने चली गई। पिता रामदास खाना खाकर अपने घर में चारपाई पर सो गया था। मंगलवार सुबह दो बेटियां पूजा और मधु पिता को उठाने के लिए घर पहुंची। वहां वह चारपाई के नीचे पड़े थे। यह देखते ही दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार वाले भी वहां आ गए। उन्होंने चादर हटाकर देखा तो वह मृत अवस्था में थे। मृतक के गले पर चोट के निशान थे।
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता लालजीत ने बताया कि उसकी पुत्रवधू का बेेेटे से रविवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पुत्रवधू छोटी बेटी प्रेमवती को लेकर घर से चली गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रामदास के गले पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें