फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सबंधों के चलते की गई थी चंद्रसेन की हत्या

विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/ न्यूरिया। सप्ताह भर पहले खकरा नदी में मिले युवक की अवैध संबंधों के चलते एक महिला और चार युवकों ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल गमछा और हंसिया बरामद हुआ था। एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी 19 वर्षीय चंद्रसेन उर्फ नन्हेलाल पुत्र कुंवरसेन को 30 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे गांव के प्रदीप कुमार पुत्र खुशीराम, जागेश्वर पुत्र तेजराम, मनोज कुमार पुत्र मदनलाल और राजपाल पुत्र तेजराम खेत पर धान की कटाई करने के बहाने अपने साथ ले गए थे। शाम करीब पांच बजे चंद्रसेन के खकरा नदी में मछली पकड़ते वक्त डूबने की सूचना परिवार वालों को दी गई। पुलिस ने एक अक्तूबर को नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। इस बीच पुलिस ने घर से बुलाकर ले गए चारों युवकों से पूछताछ की तो खुलासे तक पहुंचने में देर नहीं लगी।
इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि चंद्रसेन को जो लोग घर से बुलाकर ले गए थे, उन्हीं की रिश्तेदार मिथिलेश नामक महिला से मृतक के संबंध थे। इसे लेकर घटना से 15 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। जब मिथिलेश को एक अन्य विवाहित युवती से चंद्रसेन के संबंध होने का पता लगा तो उसने हत्या की योजना बना डाली। तय योजना के तहत चंद्रसेन को घर से ले गए और खकरा नदी के पास ले जाकर उस पर हंसिया से प्रहार कर घायल कर दिया। फिर बेहोश होने पर मुंह और हाथ बांधकर नदी में फेेंक दिया था। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। पांचवे आरोपी राजपाल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें