फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसकौर ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में पाई ऑल इंडिया 706 रैंक

विज्ञापन
होनहार छात्रा जसकौर बिंद्रा। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर निवासी होनहार छात्रा जस कौर बिंद्रा ने एलायंस कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया 706वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में जस कौर बिंद्रा किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली में पॉलिटिक्स साइंस ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर की अशोक कॉलोनी निवासी व्यवसायी अजित सिंह बिंद्रा और रितु बिंद्रा की होनहार पुत्री ने प्रारंभिक शिक्षा शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल से की। 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में जस कौर बिंद्रा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जस कौर बिंद्रा ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया। जस कौर के पिता जनपद के सर्वाधिक रक्तदान करने वाले ब्लड डोनर्स में से एक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें