फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से पालिका के संविदा कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
इंतजार खान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीसलपुर। स्टेशन मार्ग पर पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह के पास खंभे पर काम करते समय पालिका का संविदा कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर गया। कर्मचारी को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लल्लू खां ने बताया कि उनका छोटा भाई इंतजार खां (52) नगरपालिका के प्रकाश अनुभाग में ठेका कर्मचारी था। वह शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग 10ः30 बजे स्टेशन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के निकट खंभे पर चढ़कर बिजली सही कर रहा था। काम करते समय करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पर आ गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि घर वालोंं की सहमति पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें