बीसलपुर। गांव लमौआ में बृहस्पतिवार को देर रात सांड़ ने वृद्ध को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शुुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव लमौआ निवासी टाकनलाल मौर्य ने बताया कि उनके पिता हेमनाथ मौर्य (80) बृहस्पतिवार को देररात भोजन करने के बाद घर के पास टहल रहे थे। इसी समय पीछे से आकर सांड़ ने उन्हें पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कस्बा मधवापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद