फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण-पुलिस संघर्ष मामले में विधायक के समर्थन में आए सांसद वरुण गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भीकमपुर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष मामले में विधायक रामसरन वर्मा के समर्थन में सांसद वरुण गांधी आ गए हैं। उनका कहना है कि किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। शासन स्तर पर भी बात की जाएगी। वहीं एसपी ने दोहराया है कि निष्पक्ष जांच कराने को वह मामले को पहले ही स्थानांतरित कर चुके हैं और पूरी बारीकी से जांच होगी।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में छह मई की रात लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया था। 23 नामजद और 50 अज्ञात पर 18 धाराओं में एफआईआर दर्ज कर 11 को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात कर चुके हैं। पुलिस पर ग्रामीणों की पिटाई और तोड़फोड़ आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों को न्याय न मिलने पर बीते दिनों इस्तीफा देने की भी बात कही थी। मगर अभी तक किसी पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिर्फ विवेचना बिलसंडा से हटाकर बीसलपुर स्थानांतरित कर दी गई है। इस मामले में सोमवार को सांसद वरुण गांधी भी विधायक के समर्थन में आगे आए। विधायक और स्थानीय प्रतिनिधियों से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद अपना बयान जारी किया है। उधर, विधायक का कहना है कि उनकी पुलिस अधिकारियों से बात हुई है। उन्हें अफसरों ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है।
कानून के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। निर्दोष लोगों का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विधायक रामसरन वर्मा के साथ हूं। शासन में बात कर दोषियों को सजा दिलाएंगे। - वरुण गांधी, सांसद
विज्ञापन

भीकमपुर गांव में हुई घटना में पुलिस ने निर्दोष ग्रामीणों का उत्पीड़न किया। इसे लेकर कार्रवाई कराएंगे। एएसपी से बात हुई है। इसमें निर्दोष ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन भी मिला है।- रामसरन वर्मा, विधायक बीसलपुर
मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कराने को विवेचना बीसलपुर स्थानांतरित की जा चुकी है। किसी निर्दोष को बेवजह फंसाया नहीं जाएगा। सभी बिंदुओं पर गहनता से दिखवाया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें