फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के कपड़े सिलने को खोल लीं दुकानें, एएसपी ने कराईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार बाजार खुला तो ऐसे की व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं, जिन्हें अभी किसी भी दिन दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिली है। ईद नजदीक देखकर कई जगह दर्जियों ने अपनी दुकान सुबह से ही खोल लीं। भ्रमण पर निकले एएसपी ने यह देखकर तुरंत बंद कराया। फिर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को संबंधित के नाम-पते नोट कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण में शर्तों पर दुकानें खोली जा रही हैं। इसमें हर व्यवसाय के खुलने का दिन और समय निर्धारित है। सोमवार को रोस्टर के अनुसार किराना, इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड कपड़े, कॉस्मेटिक आदि की दुकानें ही खुलना थीं। दर्जियों के लिए कोई दिन निश्चित भी नहीं है। मगर स्टेशन रोड, चावला चौराहा, छिपियान मस्जिद चौराहा, गैस चौराहा, नींबू बाजार, किराना मंडी समेत कई स्थानों पर ऐसी दुकानें खोल ली गईं। फिर सामाजिक दूरी का पालन न तो दुकानदारों ने किया और कपड़े सिलवाने आए लोगों ने। सैनिटाइजर का तो खैर अता-पता ही नहीं था। इसी बीच एएसपी रोहित मिश्र शहर का भ्रमण करने निकले। कई जगह टेलर की दुकानें खुली देखकर उन्होंने पुलिस और दुकानदारों की कड़ी फटकार लगाई। तत्काल दुकानों को बंद करा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी भी नगर का भ्रमण कर हालात परखते रहे। सभी को सामाजिक दूरी का पालन कराने का प्रयास किया गया, मगर अधिकारियों के हटते ही लोग लापरवाह दिखाई दिए। वाहनों का प्रयोग भी नहीं रोका जा सका। पुलिस के चालान करने के बाद भी इस पर कोई खास असर नहीं पड़ा। कई दुकानें तो 11 बजे के बाद भी खुली रहीं, जिन्हें पुलिस ने जाकर बंद कराया। एएसपी ने बताया कि जो दुकानें गलत तरीके से खोल दी गई थीं। उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें