फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में मेरा शरीर दिल्ली में था, मगर दिल पीलीभीत में: वरुण गांधी

विज्ञापन
ललौरीखेड़ा ब्लॉक के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भले ही शरीर से वह दिल्ली में थे, मगर उनका मन पीलीभीत में लगा था। वह फोन पर हर पल यहां की जनता की खैर खबर ले रहे थे। पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद का बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी के पास कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उसके बाद सांसद ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक के शाही, गुलड़िया जाफरपुर, ऐमी, भगवंतपुर बझेड़ा, ढकियानथा, अमरगंज, शरीफगंज, मीरपुर, जहानाबाद देहात, निजामदांडी, गौनेरीवदी, सरौरी, रूपपुरकृपा आदि गांवों में जाकर सभा की। इस मौके पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क समेत अन्य समस्याएं रखीं, जिस पर सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर समाधान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जब मुश्किल आती है, तब पता चलता है कि कौन अपना है और कौन पराया। लॉकडाउन में सांसद रसोई चलाकर उन्होंने शहर के मोहल्लों और गांवों में परेशान परिवारों को भोजन के पैकेट भिजवाए। अभी भी सांसद रसोई बंद नहीं की गई है। रोजाना जिला अस्पताल में जरुरतमंदों को खाना दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सत्यपाल गंगवार, स्वामी प्रवक्तानंद, श्याम बिहारी भोजवाल, सोनू वाल्मीकि, देवेंद्र सिंह टोनी, रेखा परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें