फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ से होगा सांसद आदर्श गांव का विकास

Sat, 16 Jan 2016 07:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव के विकास के लिए जिला ग्राम्य विकास की ओर से केंद्रीय मंत्री को नौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर गांव में लाइटें, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

करीब एक साल पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पूरनपुर ब्लाक के गांव गुलड़िया भूपसिंह को सांसद आदर्श गांव घोषित किया था। गांव घोषित होने के बाद उसमें विकास की उम्मीद जगी थी लेकिन इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कत आ रही थी। इस पर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने गांव में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव भेजे थे।
केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने विभिन्न विभागों के माध्यम से गांव में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराए। इसमें गांव मे सीसी रोड, नाली, शौचालय, सोलर लाइटों आदि के प्रस्ताव विभागों से मिले हैं। विभिन्न विभागों से मिले प्रस्ताव के आधार पर जिला ग्राम्य विकास विभाग ने इन प्रस्तावों के आधार पर संयुक्त प्रस्ताव तैयार किया है। करीब नौ करोड़ के इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री को भेजा गया है। प्रस्ताव के लिए बजट मिलने पर गांव में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें