भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने शनिवार को रोडवेज स्टैंड के सामने खाली पड़ी जमीन पर शीशम के 25 पौधे लगाए।
विधायक ने लगाए गए पौधों को पानी से सींचा। इस मौके पर डिप्टी रेंजर संजीव तिवारी, वन दारोगा शेर सिंह, बरखेड़ा क्षेत्र के वन दारोगा रमाकांत सक्सेना, नगर पालिका सदस्य रामसरन वाल्मीकि और जयराम भोजवाल समेत तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।