फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घोड़े से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक से खुटार थाना क्षेत्र के गांव से सिलुआ जा रहा बाइक सवार थाना बिलसंडा के ग्राम सिमरा महीपत निवासी शिवा शुक्ला (19) असम हाईवे पर घोड़ा से टकराकर घायल हो गया। घायल को सीएससी लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घोड़ा भी घायल हुआ।
विज्ञापन

हादसा असम हाईवे पर थाना सेहारामऊ उत्तरी की पुलिस चौकी गढ़वाखेड़ा के समीप शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। सीएचसी लाए गए घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शिवा शुक्ला के तहेरे बहनोई अनुज तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि शिवा शुक्ला पिछले कई दिन से अपनी ननिहाल गांव सबलपुर में रह रहा था। शिवा की पांच बहनें हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें