फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गजरौला में एनएचएआई का चला बुलडोजर, हाईवे किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई, एक दर्जन से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

Fri, 19 Jun 2026 06:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (पीलीभीत)

सार

पीलीभीत के गजरौला में एनएचएआई ने हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से एक दर्जन से अधिक अवैध कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए। पहले नोटिस देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
हाईवे किनारे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के गजरौला कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर विभाग ने बुलडोजर चलाकर हाईवे किनारे किए गए कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। जबकि कई लोगों ने पहले ही अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण स्वयं हटा लिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एनएचएआई ने करीब एक माह पूर्व हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों और दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई लोगों ने विभागीय आदेशों की अनदेखी करते हुए कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद शुक्रवार को एनएचएआई की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों के सामने बने अवैध ढांचे हटाए गए। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि हाईवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसलिए विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान एनएचएआई के अधिकारी जी. विजय राज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें