फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 May 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों ने निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर तीन माह का मानदेय आदि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक के पहले बैच में चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों का तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाना है। ज्ञापन में तीन माह का मानदेय दिलाने, अगले तीन माह के सैद्धांतिक प्रशिक्षण को शुरू कराने, प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं का डेटा संबंधी कार्रवाई करने, प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश कुमार, जुबैर अहमद, पारुल जैन, सुनीता कार्की, प्रगति धामी, अजय, पवन कसाना, निजामुरर्हमान, वीरपाल गंगवार,  राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें