फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटा: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो कर दी मां की हत्या, 70 साल की बुजुर्ग के साथ आए दिन करता था मारपीट

Sat, 31 Dec 2022 02:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सुबह करीब नौ बजे कैलाशवती चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान महेश आया और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। कैलाशवती ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों में कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा के गांव सिसैइया में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे महेश पाल ने अपनी 70 वर्षीय मां कैलाशवती की बांका मारकर हत्या कर दी। महेश शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर महेश ने मां के सिर पर बांका मार दिया और घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे कैलाशवती चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान महेश आया और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। कैलाशवती ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों में कहासुनी होती रही। महेश चीखता हुआ घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद फिर आया और रुपये देने की बात कहने लगा। इसी को लेकर विवाद हुआ। जिसमें महेश ने घर में रखे बांके से कैलाशवती के सिर पर वार कर दिया। बुजुर्ग कैलाशवती वहीं गिर गईं। शोर मचने पर आस-पास घर के लोग आ गए। तब तक महेश घर से भाग चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आस-पड़ोस की महिलाओं ने पुलिस को बताया कि मां-बेटे के बीच सुबह से ही विवाद चल रहा था। आए दिन महेश शराब के लिए रुपये न देने पर मां से मारपीट करता था। कैलाशवती के सात बेटे हैं। महेश के अलावा दूसरा बेटा सत्यपाल  पड़ोस में रहता है। बाकी सभी दूसरे जिलों में रहकर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने सत्यपाल की तहरीर पर महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें