पीलीभीत। शुक्रवार को लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में धूप निकली और ठंडी हवाएं भी कुछ हल्की चलीं। हालांकि गलन बनी रही व दिन में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। जिस कारण बृहस्पतिवार की अपेक्षा ठंड कुछ कम रही।
पिछले तीन-दिन की अपेक्षा शुक्रवार को मौसम काफी ठीक रहा। सुबह कोहरा भी कम रहा। आठ बजे सूर्यदेव के भी दर्शन हो गए। पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर करीब 12 बजे के बाद सूर्य की तपिश में थोड़ी गर्माहट आई तो लोग छतों पर पहुंच गए, पर हवा के कारण अधिक देरी तक छत पर समय नहीं बिता सके। दोपहर दो से तीन बजे के बीच मौसम काफी अच्छा रहा। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम 19 तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। ।
00
दो दिनों का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 14.8 5.2
30 दिंसबर 19 8