फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से मां बेटा की मौत, एक घायल

Wed, 08 Apr 2015 11:16 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार गजरौला थाना के गांव जैतपुर निवासी मोहम्मद वक्स की 58 वर्षीय पत्नी मुन्नी बेगम और उनके पुत्र 36 वर्षीय अशफाक की मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक चला रहे मोहल्ला रजागंज निवासी यूसुफ घायल हो गया। घटना के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मां-बेटा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गंभीर रुप से घायल यूसुफ को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना असम हाइवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप बुधवार को हुई। मृतका के भाई मोहल्ला रजागंज निवासी जमीनुर्रहमान ने बताया कि उसकी बहन मुन्नी बेगम के गुर्दे और पित्त में डॉक्टरों ने पथरी बताई थी। लखनऊ से जांच कराने के बाद बुधवार को मुन्नी अपने पुत्र अशफाक और रिश्तेदार मोहल्ला रजागंज निवासी यूसुफ के साथ बाइक से पीलीभीत में एक डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखवाने जा रही थी। बाइक यूसुफ चला रहा था। गांव हरसिंपुर के पास पीछे से कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मुन्नी बेगम और उनके पुत्र अशफाक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल यूसुफ को सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक अशफाक अपने तीन भाइयों में मझला था और एक प्राइवेट कंपनी में फरुखाबाद में तैनात था।
विज्ञापन

0000
बमुश्किल निकाला जा सका अशफाक का शव
पूरनपुर। घटना के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था। कंटेनर के नीचे अशफाक का शव दबा था। बमुश्किल कंटेनर के नीचे से उसका शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें