फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान

विज्ञापन
पूरनपुर नगर पालिका में ईओ को समस्याओं की जानकारी देते नगर पालिका सदस्य व पूर्व सदस्य । स्रोत - 
विज्ञापन
सभासदों ने ईओ को पत्र देकर साफ-सफाई और फाॅगिंग कराने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। फाॅगिंग न होने से नगर में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। नगर पालिका सदस्यों ने ईओ से मिलकर खराब सफाई व्यवस्था और फाॅगिंग न होने पर रोष जताया। फाॅगिंग कराने की मांग की।

सभासदों ने ईओ को सौंपे गए पत्र में कहा कि नगर की नालियां चोक हैं। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। फाॅगिंग न होने से मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। पत्र में नियमित फॉगिंग कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र पर नगर पालिका सदस्य नुसरत परवीन, फरजाना बी के हस्ताक्षर हैं। ईओ से मिलने वालों में सदस्य नादिर रजा बरकाती, पूर्व सदस्य तौफीक अहमद कादरी आदि रहे। नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू करा दिया गया है। बुधवार शाम से नगर में दो फाॅगिंग मशीनों ने मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। एक दिन छोड़कर हर वार्ड में फाॅगिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें