फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ से ज्यादा कर्मचारी करेंगे मतगणना, प्रशिक्षण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दस मार्च को मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। तीन सौ से ज्यादा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनका प्रशिक्षण शनिवार से बेनहर स्कूल में होगा। ड्यूटी कार्ड भी चुनाव कार्यालय पहुंच गए हैं। ये शनिवार को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों से कुल 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनको मिले मतों की गणना होनी है। मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर आरओ और आब्जर्वर मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी। बैरिकेडिंग के अंदर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी। यहां प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे - जीत के बाद प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। समर्थकों के साथ शहर की सड़कों पर जश्न भी नहीं होगा। उनके घर पहुंचने तक पुलिस की पहरेदारी रहेगी। मतगणना स्थल के बाहर भी समर्थकों का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर इसकी सख्त हिदायत दे दी है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि संबंधित विधानसभाओं के आरओ प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुके हैं। पुलिस की मौजूदगी में विजेता प्रत्याशी अपने घरों तक पहुंचेंगे।
एक टेबल पर एक ही एजेंट लगा सकेंगे प्रत्याशी -मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल होंगी। राउंडवार काउंटिंग होंगी। प्रत्याशी एक मतगणना टेबल पर एक ही एजेंट लगा सकेंगे। हालांकि एजेंट दो बना सकते हैं लेकिन एक बतौर रिलीवर परिसर में मौजूद रहेगा।
मोबाइल एप पर राउंडवार देख सकेंगे रिजल्ट -चुनाव आयोग ने एन्कोर मोबाइल एप लांच किया गया है। इस पर राउंडवार रिजल्ट की जानकारी अपलोड की जाएगी। इससे आम लोग भी जान सकेंगे कि उनके प्रत्याशी की राउंडवार क्या स्थिति है। पूरा रिजल्ट भी इसी पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें