फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दो गांवों के चार घरों में लाखों रुपये की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि कई अहम सुराग मिले है। जल्द ही घटना में लिप्त चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकिली व कोकिला में बुधवार रात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। दो घरों में संदूक में रखे जेवरात और नकदी चोरी की थी, जबकि दो अन्य घरों में अलमारी का ताला तोड़कर चोर जेवरात चोरी कर ले गए थे। घटनाओं की जानकारी के बाद सीओ प्रतीक दहिया ने मौका मुआयना कर थाना पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे।
इधर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। गांवों के अलावा आसपास क्षेत्र के रहने वाले दस से अधिक लोगोंं को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अहम सुराग मिले हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें