बीसलपुर सीएचसी में मरीज देखते डॉक्टर। संवाद
बीसलपुर। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव मेला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। इन मेलों में 500 से अधिक मरीजों को उपचार के बाद दवाई दी गई। आदर्श आचार संहिता हट जाने के कारण सभी जगह सरकारी योजनाओं के बैनर लगाए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान भव मेले में मरीजों की सुविधा के लिए तीन पटल बनाए गए। पहले पटल पर मरीजों का पंजीकरण किया गया। दूसरे पटल पर डॉ. चंदन सिन्हा ने मरीजों का परीक्षण किया। तीसरे पटल पर मरीजों को दवाई दी गई। इस मेले में 91 मरीज आए।
इधर नगरीय, चुर्रासकतपुर, खांडेपुर, शिवपुरी नवदिया, दियोरिया, ईंटगांव, बड़ा गांव, जोगीठेर, दौलतपुर पट्टी, खमरिया पंडरी और सुहास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगे। सभी मेलों में 500 से अधिक मरीजों की जांच हुई और उन्हें दवाई दी गई।