फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली कटौती के कारण तीन हजार से अधिक उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र में बिजली लाइन की खराबी सही करते कर्मचारी स्रोत : कर्मी
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश में लाइनों पर पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से शहर और देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के चावला चौराहे पर बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से करीब तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 8:40 बजे तेज हवा के साथ बारिश में चावला चौराहे के पास पीपल का पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इससे टाउन नंबर टू के तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारू की।
पेड़ गिरने से मोहल्ला गोपालसिंह, चावला चौराहा, गैस चौराहा, होली का चौराहा, इनायतगंज, बजरिया सहित अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसके अलावा निरंजनकुंज फीडर पर सुबह दस बजे 11 केवीए फीडर पर पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से आपूर्ति बाधित रही। करीब एक घंटा तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, सुनगढ़ी, तुलाराम, वल्लभनगर, अग्रवाल सभा भवन, राजीव कॉलोनी, मधुवन विहार आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या बनी रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पेड़ गिरने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे सही करा दिया गया।


घुंघचाई : 14 घंटे ठप रही 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति
घुंघचाई। बारिश से घुंघचाई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। इस फीडर के 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे बाधित रही। उपकेंद्र के गांव कसगंजा, गोपालपुर घुंघचाई, दिलावरपुर, कैशोपुर, नरायनपुर, गुलडिया भूपसिंह, जितौरिया, पुन्नापुर, बलरामपुर, सिमराया, सिमरिया, कालाबोझ आदि गांवों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति सोमवार की रात करीब तीन बजे बाधित हुई थी। एसडीओ बिजली सर्वेश कुमार ने बताया बारिश के चलते लाइनों में फाॅल्ट आ गए थे। संवाद

बिलसंडा : लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
बिलसंडा। बारिश शुरू होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार सुबह पांच बजे से 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन पर पेट्रोलिंग की। शुगर मिल के समीप लाइन पर पेड़ गिरने से फाॅल्ट की बात सामने आई। जेई राजेश कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर लाइन को दुरुस्त कराया। उपभोक्ताओं को दो घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

घुंघचाई क्षेत्र में बिजली लाइन की खराबी सही करते कर्मचारी स्रोत : कर्मी

घुंघचाई क्षेत्र में बिजली लाइन की खराबी सही करते कर्मचारी स्रोत : कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें