फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक हफ्ते में 250 से अधिक डायरिया से पीड़ित पहुंचे मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में फिजि​शियन कक्ष में लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना ही डायरिया के करीब 40 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिसमें गंभीर होने पर भर्ती भी किया जा रहा है। एक हफ्ते में ही यहां 250 से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के साथ बढ़ता तापमान लोगों को न सिर्फ परेशान कर रहा है बल्कि बीमार भी कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में भी गर्मी के कारण बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का आंकड़ा 1200 रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में डायरिया के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कुछ मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती भी किया गया।
फिजिशियन डॉ. गरिमा ने बताया कि बीते एक सप्ताह में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डायरिया के 250 से भी ज्यादा मरीज एक सप्ताह में उनके पास उपचार के लिए आ चुके हैं। बुधवार को भी उन्होंने 50 से अधिक मरीजों को देखा, कुछ को भर्ती भी किया गया। लोगों को गर्मी से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों का परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गर्मी के कारण डायरिया के मरीज बढ़े हैं, मेडिकल कॉलेज में उनके लिए उचित व्यवस्था की गई हैं। संबंधित दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में हैं।
- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें