फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार घंटे बिजली गुल होने से 15 हजार से अधिक लोगों को हुई दिक्कत

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहा फीडर की 11 हजार केवी लाइन पर शटरिंग गिरने से 3500 उपभोक्ताओं की बिजली चार घंटे गुल रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहा स्थित एक होटल पर बुधवार की देर रात काम हो रहा था। इसी दौरान लिंटर में लगी शटरिंग छतरी चौराहा फीडर को जाने वाली 11 हजार केवी लाइन पर गिर गई। इससे वहां की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे तक इस इलाके के साढ़े तीन हजार उपभोक्ता यानी 15 हजार से अधिक लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ा। इससे शहर के नौगवां चौराहा, वल्लभ नगर, टनकपुर हाईवे सहित अन्य इलाकों की बिजली प्रभावित रही।
इसके अलावा बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट फाल्ट से उपभोक्ता परेशान होते रहे। कहीं लो-वोल्टेज तो कहीं फेस व अन्य समस्याएं आती रहीं। बिजली विभाग के कर्मचारी सूचना पर इधर-उधर दौड़ते रहे। शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, आवास विकास, मधुवन, तुलाराम, काला मंदिर, शेरों वाली मठिया, राम बिहार, राजीव कॉलोनी, राजाबाग आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बुधवार की रात 11 हजार केवीए पर दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें