फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मनरेगा कार्याें के नाम पर किया गोलमाल, बीडीओ को सौंपी जांच

Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मनरेगा के तहत कराए जाने वाले काम में हुए गोलमाल की जांच मनरेगा लोकपाल ने बीडीओ को सौंपी है। निर्देश दिए कि साक्ष्यों के साथ आख्या समयावधि में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

ब्लॉक अमरिया क्षेत्र के गांव पिंजरा बमनपुरी निवासी अजय पाल व धनीराम ने मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल से प्रधान की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत के तालाब में जीर्णोद्वार कार्य 26 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 दिखाया गया है। इसमें 86 दिन का काम दिखाकर दो लाख 96 हजार 487 रुपये का भुगतान किया गया। जबकि भारी बारिश के चलते डीएम के निर्देश पर जिले में अवकाश घोषित किया गया था। वहीं वर्ष 2022-2023 से 2024-25 में महिला मनरेगा योजना के नाम पर भुगतान किया गया। जबकि किसी भी मनरेगा महिला ने काम नहीं किया। इसी तरह से मनरेगा कार्य को आए अन्य कार्ययोजनाओं में भी प्रधान ने गोलमाल कर प्रधान निधि का जमकर दुरुपयोग किया। शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच अमरिया बीडीओ को दी। मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत की शिकायत की है। मामले की गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच बीडीओ अमरिया को दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें