फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑनलाइन अधिक माल दिखाया, पांच लाइसेंस किए गए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में दुकानों पर माल को लेकर खेल किया जा रहा है। सचिव ने जब इसे ऑनलाइन चेक किया तो दुकान पर माल अधिक दर्शाया गया, वहीं मौके पर कम था। इस पर सचिव ने पांच दुकानदारों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मंडी समिति में दुकानदारों की ओर से चल रहे खेल को लेकर अब सचिव गंभीर हो गए हैं। दुकान पर माल कम होने के बाद भी अधिक दिखाने के खेल का खुलासा हुआ है। मंडी सचिव सुभाष सिंह ने कुछ दुकानदारों का ऑनलाइन व्यापार चेक किया कि किसके पास कितना स्टाॅक मौजूद है। ऑनलाइन जांच में सामने आया कि मंडी के पांच आलू विक्रेताओं के स्टॉक में काफी गड़बड़ी है। ऑनलाइन तो माल अधिक दिखाया जा रहा है, लेकिन जब दुकान पर जाकर जांच की गई तो इसमें दर्ज माल कम था।
इस पर सचिव ने मंडी के शमसुद्दीन एडं कंपनी, निशारुद्दीन एडं कंपनी, मोहम्मद अहमद एडं संस, मिराज अहमद व मंजूर अहमद, अजमती बेगम के लाइसेंस निलंबित कर दिए। सचिव की इस कार्रवाई से अन्य लोगों मेंं खलबली मची हुई है। सचिव ने बताया कि ऑनलाइन में अधिक स्टाॅक दिख रहा था। मौके पर कम था। इस पर पांच दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें