फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को हराकर फाइनल में पहुंची मुरादाबाद की टीम

Sat, 01 Apr 2017 10:44 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
‌िककिगेट
विज्ञापन
 राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मुरादाबाद की टीम ने कानपुर को 43 रनों से फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को उसका मुकाबला गत टूर्नामेंट में चैंपियन रही मेरठ की टीम से होगा। 
विज्ञापन

एलएच मिल पर चल रहे इंद्रजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे सेमीफाइनल के लिए शनिवार को कानपुर और बरेली के बीच मुकाबला हुआ। कानपुर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम 36.5 ओवरों में 181 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें प्रदीप मलिक ने 54, नावेद 23 रन बनाए। इसके बाद इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ी शिवा सिंह ने शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद उतरे यूपी अंडर-19 टीम के खिलाड़ी और पिछले मैच में शतक लगाने वाले प्रियांश ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षय सैनी और मोहिसन ने 21-21 रन बनाए। कानपुर की ओर से शिवम ने सात ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि सुनील ने तीन, भवानी सिंह ने दो और त्रिशाल ने एक विकेट लिया। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी और पूरी टीम 31.1 ओवर में ही मात्र 138 रन बनाकर धराशायी हो गई। ओपनर अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद 15 रन के स्कोर पर जिम्मी ने अपना विकेट खोया। कप्तान भवानी सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी कर मुरादाबाद की टीम में खलबली मचा दी। उन्होंने एक छक्का और सात चौकों की मदद से 53 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम बिखरती चली गई। दीपक ढोकला ने छह ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिया जिसपर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बी क्लीफर्ड, चिरंजीव गौर, माइकल विर्क, परमवीर सिंह पैरी, कार्तिक भसीन, मोहित, सुहेल बख्श, डॉ. पियूष अग्रवाल, गुरूविंदर सिंह गौराया, पंकज कुमार सिंह सहित कई लोग थे।
000000000
मेरठ और मुरादाबाद के बीच फाइनल आज
एक सप्ताह से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें गत टूर्नामेंट की चैंपियन मेरठ का मुकाबला मुरादाबाद की टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें