खुशी से झूमे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक
मुकद्दस रमजान शरीफ का चांद शनिवार को देख लिया गया। चांद देखने के बाद रोजे रखने वाले लोग खुशी से झूम उठे। रविवार को पहला रोजा होगा। चांद नजर आते ही लोग बाजार की ओर चल पड़े। सहरी और इफ्तार के लिए जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। चारों तरफ चहल-पहल दिखाई देने लगी।
शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की तैयारियां मुकम्मल कर वहां तरावीह की नमाज शुरू हो गई है। शाही जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी के सैय्यद आसिफ अली कादरी ने बताया कि शनिवार बाद नमाजे ईशा नौ बजे से तरावीह की नमाज शुरू हो गई। हाफिज इशरार अहमद अशरफी यहां तरावीह की नमाज पढ़ाएंगे। रमजान के पहले जुमे को तरावीह मुकम्मल होगी। मस्जिद हाजी हिदायत रसूल में आठ रमजान को तरावीह में कुरान पाक की तिलावत मुकम्मल होगी। यहां हाफिज रजब अली अमानती कुरान की तिलावत करेंगे। मस्जिद अब्दुल वहाब खां में नवें रोजे को तिलावत मुकम्मल होगी, यहां हाफिज फैय्याज तिलावत करेंगे। मस्जिद हुसैनी व बजरिया में 10वें रमजान को कुरान पाक की तिलावत मुकम्मल होगी, यहां क्रमश: हाफिज मो. अलीम व हाफिज मुजम्मिल तिलावत करेंगे। मस्जिद सुनहरी व मस्जिद मौला अली में 14वें रोजे को कुरान की तिलावत मुकम्मल होगी। यहां क्रमश: हाफिज यासीन व हाफिज नवाब तरावीह की इमामत करेंगे। मस्जिद मुसाफिरखाना में 15वें रोजे को हाफिज अशरफ, मस्जिद सराय में 16वें रमजान को हाफिज कमर, हैदरी मस्जिद में मौलाना रईस 17 वें रोजे को, पुलिया वाली मस्जिद में हाफिज फुरकान शम्सी और मस्जिद मदीना शाह में हाफिज इकरामउद्दीन 19वें रोजे को तिलावत मुकम्मल करेंगे। नूरी मस्जिद में हाफिज मो. अहमद व मस्जिद अल्लाहू मियां में हाफिज मो हनीफ 20वें रोजे को, मस्जिद बशीर खां में हाफिज अखलाक व मस्जिद ताजुल औलिया में हाफिज रफतउल्ला 21वें रमजान को और मस्जिद मलाहद खां में 22वें रोजे को हाफिज जफर कदीरी तिलावत मुकम्मल करेंगे। मस्जिद औलिया में हाफिज दानिश व गौड़ी वाली मस्जिद में हाफिज मोहसिन 24वें रोजे को, मस्जिद मौला बख्श में 25वें रोजे को हाफिज मो. अय्यूब व मस्जिद कल्लन खां में हाफिज शराफत तिलावत पूरी करेंगे। 26वें रोजे को मस्जिद मीरासियान में हाफिज असगर शम्सी व मस्जिद महलों वाली में हाफिज शरीफ, 27वें रमजान को मस्जिद खालिद बिन वलीद में कारी मो. आरिफ व कुरैशियान में हाफिज कादरी और 28वें रोजे को मस्जिद मोहद्दिस सूरती में हाफिज सलीम व मस्जिद सूफिया में कारी मो. खतीब कुरान पाक की तिलावत मुकम्मल करेंगे।