फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंदरों ने हमला कर 12 लोगों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। दिलावरपुर गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदरों ने 12 से अधिक लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बंदर लोगों पर अचानक हमला कर घायल कर देते हैं। अक्सर घरों से सामान उठा ले जाते हैं। मकानों की छतों पर ये बंदर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। कई बार गांव की गलियों में बंदरों के बैठ जाने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाता है। मंगलवार को बंदरों के हमले में अवनीश, अरविंद, रामदेव, नीलम, प्रिंस, सर्वेश कुमार, शिवम, रोहित, धर्मवीर आदि पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और बमुश्किल बंदरों को मौके से भगाया। एक मासूम को बंदर ने छत से फेंक दिया, इससे घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र ही बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो समस्या और बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें