फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगा चावल का उतार

Sat, 24 Oct 2015 06:55 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद के बाद अब प्रशासन ने चावल उतार की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब तक खरीदे गए धान से तैयार चावल का उतार सोमवार से शुरू हो जाएगा। जिले में एफसीआई के तीन गोदामों में भंडारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद में अब तक 6.85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। हालांकि यह प्रारंभिक खरीद है। धान पूरी तरह पकने पर अब खरीद में तेजी आने की संभावना है, जिससे राइस मिलों द्वारा चावल तैयार करने के काम में तेजी जाएगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने चावल उतार की तैयारियां शुरू दी है। सरकारी क्रय केंद्रों से अब तक खरीद गए चावल का उतार सोमवार से किया जाएगा। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम के ललौरीखेड़ा, बिठौरा और पूरनपुर के रम्पुरा स्थित गोदामों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।

क्रय केंद्र सूने फिर कैसे हो रही खरीद
धान खरीद को खुले 90 क्रय केंद्रों में अधिकांश क्रय केंद्र सूने पड़े हैं। देहात क्षेत्र में कई केंद्र से ढूंढे नहीं मिल रहे। इसके बाद भी सरकारी आंकड़ों में 6.85 हजार मीट्रिक टन धान खरीद व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। सवाल उठता है कि क्या राइस मिलर्स से मिलकर सरकारी खरीद के आंकड़े पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। जिन केंद्रों पर अब तक खरीद नहीं हुई थी उनको नोटिस भी जारी किया गया है। क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान से बने चावल का ही उतार कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें