फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से की छेड़खानी, सेल्फी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने गांव की ही युवती से अश्लील हरकत की। सेल्फी लेकर व्हाट्सएप पर डाल दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी बहन बृहस्पतिवार शाम गांव में ही रहने वाले अपने एक परिचित के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने रास्ते में रोक कर अश्लील हरकत की। इस दौरान उसने सेल्फी बना ली। विरोध करने पर युवक ने युवती की लात घूसों से पिटाई भी की। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग जुटे तब तक युवक गालियां देते हुए भाग गया। युवती ने घर आकर परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसी बीच युवक ने सेल्फी को अपने कई परिचितों के व्हाट्सएप कर दिया। ग्रामीण ने शुक्रवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी।
सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव के ही घनश्याम को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने युवती का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें