पूरनपुर। सड़क किनारे खेत में चारा काट रही महिला से छेड़खानी कर उसे गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर समीप के खेत में काम कर रहे पति ने विरोध कर पत्नी को छुड़ाने की कोशिश की। तब आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। हजारा पुलिस ने गांव वमनपुर भागीरथ निवासी परमेश्वर पाल, छिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शनिवार शाम चार बजे की है। पीड़िता का पति खेत में काम करने गया था। पीड़िता सड़क के किनारे खेत से चारा काट रही थी। आरोप है कि गांव बमनपुर भागीरथ निवासी परमेश्वर सिंह और छिंदर सिंह ने उसे पकड़कर छेडख़ानी शुरू कर दी। गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के खेत में काम कर रहे पति ने पहुंचकर विरोध कर पत्नी को छुड़ाया। तब आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी।