फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पवन स्वीट्स का नमूना फेल, 50 हजार का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना स्थित पवन स्वीट्स के यहां से मावे का नमूना जांच में फेल होने पर एडीएम ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश दिया कि जुर्माने की धनराशि एक माह के भीतर जमा की जाए। अन्यथा की स्थिति में राजस्व विभाग की ओर से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ के रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पवन स्वीट्स के यहां 14 मार्च, 2022 को निरीक्षण कर बिक्री को रखे मावे का नमूना जांच के लिए लिया था। नमूने को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, जहां से आई रिपोर्ट में मावे का नमूना अधोमानक पाया गया था। बताया गया की दूध में बसा की मात्रा न्यूनतम से कम है।
नमूना फेल होने पर विभाग की ओर से होटल संचालक शारदा कॉलोनी निवासी सरवन कुमार को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। कोई जवाब न आने पर तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना ने इसकी रिपोर्ट न्यायालय में दी थी। अब अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद होटल संचालक सरवन कुमार प्रजापति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने जुर्माने की धनराशि एक माह के अंदर राजकोष में जमा करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें