फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी व योगी ने किसानों के साथ किया छलावा

Sun, 17 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पीलीभीत।
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को आने वाली किसान मुक्ति यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की बैठक में आठ अक्तूबर को जनपद में आने वाली किसान मुक्ति यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। 
पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह ने कहा कि जनपद के किसान जातिवाद व दलगत राजनीति को छोड़कर अपने हक  की लड़ाई लड़ें, तभी किसान बिरादरी को भला होगा। उन्होंने जनपद में होने वाली किसान मुक्ति यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि किसानों की फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा। इस पर किसानों ने उनका समर्थन किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में किसान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। निरंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। किसी का सौ रुपये तो किसी को 500 रुपये कर्ज माफ किया। अब किसानों को ऐसे धोखेबाजों से बचकर अपने हकों के लिए आगे आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरोज आलम ने कहा कि मंदसौर के किसानों ने इन दोनों मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई तो मध्यप्रदेश सरकार ने छह किसानों की गोली मारकर हत्या करवा दी। अब देश के करीब 175 किसान संगठनों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले इन दोनों मुद्दों को फैसला लिया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने अधिक से अधिक किसानों को किसान मुक्ति यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर बाबूराम वर्मा, नत्थूलाल, चेतराम, फूलचंद आचार्य, मुक्ता प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद,  शिवलाल, भजनलाल, मुन्ना लाल, अजय पाल, जीत सिंह, सतनाम सिंह, श्रवण सिंह, सरफराज मलिक, सुशील सहगल, आनंद त्रिपाठी, आनंद त्र िपाठी आदि किसान मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें