फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इस सप्ताह पूरनपुर व विकास भवन में शुरू होगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन

Sun, 31 May 2026 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से इस सप्ताह से ही स्वयं सहायता समूह की 24 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मॉडल प्रेरणा कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही है। इन कैंटीन में महिलाएं विभिन्न प्रकार के नए व्यंजन बनाकर बेचेंगी, जिससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। कैंटीन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सप्ताह तहसील पूरनपुर परिसर व विकास भवन में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से बीते दिनों 28 महिलाओं को ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी केंद्र) पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बर्गर, चाउमीन, फ्राइड राइस, छोले-भटूरे, डोसा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। 15 दिन के प्रशिक्षण के साथ 24 महिलाएं जिनको मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन करना था, ऐसी 6-6 महिलाएं की एओपी तैयार की गई। जिसमें प्रति महिला की ओर से 1.80 लाख की राशि नए स्टार्टअप के लिए एकत्र की गई और विभाग की ओर से दो लाख का अनुदान देने के साथ इनकी मॉडल प्रेरणा कैंटीन तैयार कराई गई। विभाग के अनुसार जिले में पहले दो मॉडल प्रेरणा कैंटीन की तैयारी की जा रही है इसमें पूरनपुर तहसील परिसर व विकास भवन कैंटीन के प्रतिष्ठान का कार्य पूरा भी हो गया है, जिसका संचालन इस सप्ताह से ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। वहीं पीलीभीत तहसील व नगर पालिका पीलीभीत परिसर में ही इस माह मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्वत: रोजगार डीसी वंदना सिंह ने बताया इस कैंटीन में स्वच्छ शाकाहारी व्यंजन लोगो को मिल सकेंगे व महिलाओं की आय अधिक हो इसके आगे भी कैंटीन में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें