फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक टकराने पर विवाद, भीड़ ने युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक टकराने पर विवाद हो गया। इसके बाद भीड़ ने युवकों को घेरकर जमकर पीटा। घटना में दो युवक घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
भीड़ ने युवकों को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धरमंगतपुर में बाइक टकराने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक टकराने के बाद कुछ लोगों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि धरमंगतपुर गांव के कुछ लोगों ने लोधीपुर के युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, कॉल कर अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया गया, जिसके बाद भीड़ ने हमला और तेज कर दिया। 

विज्ञापन


इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें