फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाजिर अध्यक्ष, तारिक मंत्री चुने गए

Thu, 20 Aug 2015 11:07 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ अमरिया ब्लाक इकाई का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर मियां मोहम्मद मनाजिर, मंत्री तारिक खान व कोषाध्यक्ष हरीश कुमार चुने गए।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र अमरिया पर सुबह दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। निर्धारित सायंकाल तीन बजे तक हुए मतदान में 346 शिक्षक मतदाताओं में से 306 शिक्षकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर मनाजिर को 122, राजेश मिश्रा 115 व फिरोज मलिक को 55 मत प्राप्त हुए। चौदह मत निरस्त किए गए। मंत्री पद पर तारिक खान को 120, अंकित भारती 109 व शिवकिशोर रस्तोगी को 60 मत मिले। 21 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार को 161 व इसरार अहमद को 145 मत मिले। मतदान प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बिलसंडा ब्लाक अध्यक्ष धर्मदत्त, महेंद्र कुमार, जिलामंत्री उमेश गंगवार, पवन सिन्हा व महेंद्र गंगवार की देखरेख में संपन्न हुई। सवेरे से ही मतदान को लेकर शिक्षकों में व्यापक उत्साह नजर आया। चूंकि बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने मतदाता शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया था। इसलिए सुबह से ही ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों का आना शुरू हो गया था। इधर चुनाव प्रक्रिया में शिक्षकों के प्रतिभाग करने के कारण अनेक स्कूल बंद रहे।

यूटा के जिला संयोजक बने फुरकान
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर एक के सहायक अध्यापक फुुरकान हाशमी को जिला संयोजक मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत जिला संयोजक को दो माह के भीतर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मनोनयन पर मुजीब साहिल, जुल्फिकार नाजिश, डॉ. काशिफ, धीरेंद्र सिंह, सत्यजीत पांडेय, इरफान सागर, मोईन खान आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें